उत्तर प्रदेश के मेरठ ( Meerut) में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोर का बायलर फट गया। कोल्ड स्टोर का लेंटर भरभरा कर गिर गया। इसके नीचे 27 मजदूर दब गए। जबकि 7 मजदूरों की मौत हो गई है। कोल्ड स्टोर में अमोनिया का रिसाव भी हुआ है। इसकी वजह से कई मजदूर बेहोश हो गए।
बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का मेरठ ( Meerut) के दौराला में कोल्ड स्टोर है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे निमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव में 50 मजदूर बेहोश होने बताए गए हैं। इसकी जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
हादसे के बाद मौके पर दर्जनों एंबुलेंस और आला अधिकारी पहुंच गए हैं। एक के बाद एक लगभग 11 एंबुलेंस मलबे में दबे मजदूरों को लेकर मेरठ पहुंच गई। बचाव कार्य जारी है। वहीं अधिकारियों के निर्देश पर 2-3 जेसीबी मौके पर बुलाई गई है, जो मलबे को हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने में लगी है।
बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में शिव शक्ति के नाम से कोल्ड स्टोरेज है। कोल्ड स्टोर काफी समय से बंद था। आज ही काम शुरू करने के लिए जम्मू कश्मीर से मजदूरों को बुलाया गया था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 2 बजे कोल्ड स्टोर में बायलर फट गया। जिससे अमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया।
गैस रिसाव होने से कुछ मजदूर बेहोश हो गए। इसी बीच कोल्ड स्टोरेज की छत भी गिर गई, जिसमें 27 मजदूर मलबे में दब गए। 2 की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबा हटाया गया तो 5 अन्य मजदूरों की मौत की जानकारी हुई।
मेरठ ( Meerut) के डीएम दीपक मीणा ने बताया कि 27 लोग काम कर रहे थे। सभी को रेस्क्यू कर लिया गया है। कुल 7 लोगों की मौत हुई है। बाकी की हालत ठीक है। सभी जम्मू कश्मीर और ऊधमपुर जिले के थे। सभी के परिजनों को सूचना दी जा रही है। हादसे की वजह जानने के लिए कमेटी बनाई गई है। रिपोर्ट आने पर हादसे की वजह पता चलेगी।
#Meerut: कोल्ड स्टोरेज का बॉयलर फटने से हुआ बडा हादसा, हादसे में 7 लोगो को हुई मौत, 10 लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज, NDRF टीम रेस्क्यू में जुटी, कोल्ड स्टोरेज से हो रहा अमोनिया गैस का रिसाव, दौराला थाना क्षेत्र के RLD के पूर्व MLA का है कोल्ड स्टोर। @meerutpolice @Uppolice pic.twitter.com/JtpR5fHQYW
— Raju Sharma journalist (@RajuSharmajour1) February 24, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?