प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चुनावी राज्यों मेघालय और नागालैंड के दौरे पर पहुंचे. उन्होंने मेघालय की राजधानी शिलांग ( Shillong ) में एक रोड़ शो किया। इसके बाद तुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित किया।मेघालय और नागालैंड में 60 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नगालैंड और मेघालय में चुनावी रैली में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने मेघालय के शिलांग ( Shillong ) में कहा कि कुछ लोग जिनको देश ने नकार दिया है, जो निराशा के गर्त में डूब चुके हैं वो आजकल माला जपते हैं और कह रहे हैं कि- मोदी तेरी कब्र खुदेगी। लेकिन देश कह रहा है, देश का कोना कोना कह रहा है- मोदी तेरा कमल खिलेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा- आज जिस प्रकार से शानदार और जानदार रोड शो आपने किया है… आपका यह प्यार, आपका यह आशीर्वाद… मैं आपके इस कर्ज को जरूर चुकाऊंगा। आपके इस प्यार और आशीर्वाद का कर्ज मैं मेघालय का विकास कर चुकाऊंगा, आपके कल्याण के काम को गति देकर चुकाऊंगा। आपके इस प्यार को मैं बेकार नहीं जाने दूंगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैं मेघालय के बारे में सोचता हूं तो मैं प्रतिभाशाली लोगों, जीवंत परंपराओं के बारे में सोचता हूं, अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में भी सोचता हूं। मेघालय का संगीत जीवंत है। फुटबॉल के लिए जुनून है। मेघालय के हर कोने में रचनात्मकता है।
प्रधानमंत्री ने कहा- मेघालय में चारों तरफ बीजेपी ही बीजेपी दिख रही है। पर्वतीय हो या मैदानी इलाका,गांव हो या शहर हर तरफ कमल खिलता दिख रहा है। मेघालय आज फैमिली फर्स्ट की बजाए पिपुल फर्स्ट वाली सरकार चाहता है इसलिए आज ‘कमल का फूल’ मेघालय की मजबूती, शांति और स्थिरता का पर्याय बन गया है।
मेघालय के हितों को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी गई,आपको छोटे-छोटे मुद्दों पर बांटा गया। इस राजनीति ने आपका बहुत नुकसान किया है, यहां के युवाओं का बहुत नुकसान किया है।
#WATCH | Some people who have been rejected by the country are immersed in sadness and are now saying ‘Modi teri kabar khudegi’ but the people of the country are saying ‘Modi tera kamal khilega’: PM Narendra Modi, in Shillong pic.twitter.com/ZfyKaPg2F9
— ANI (@ANI) February 24, 2023
Exhilarating atmosphere at the rally in Tura. It’s BJP all the way in Meghalaya.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?