पंजाब (Punjab) के तरनतारन ( Tarn Taran ) में रविवार को गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में गैंगवार हो गई। इस गैंगवार में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह की मौत हो गई। वहीं बठिंडा निवासी केशव गंभीर रूप से घायल है। तीनों के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है।
गैंगवार के बाद घायलों को कड़ी सुरक्षा में तरनतारन( Tarn Taran ) के सिविल अस्पताल लाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. जगजीत सिंह ने कहा कि जेल से लाए गए तीन घायलों में से दो की पहले ही मौत हो चुकी थी। तीसरे की हालत गंभीर होने पर उसे भारी सुरक्षा के बीच अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपियों को जेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इसके बावजूद दो गैंगस्टरों की हत्या का हो जाना, सुरक्षा इंतजाम पर बड़े सवाल खड़े करता है। वारदात में आरोपियों ने लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया है। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।
तूफान पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का आरोपी था। मनदीप तूफान को पुलिस ने गैंगस्टर मणि रइया के साथ गिरफ्तार किया था। तूफान को तरनतारन के थाना वैरोवाल के गांव खख से दबोचा गया था। गैंगस्टर मनदीप तूफान जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शार्प शूटर था। जग्गू भगवानपुरिया से पूछताछ के बाद मूसेवाला हत्याकांड में इनका नाम सामने आया था। वहीं गैंगस्टर मनमोहन सिंह और केशव भी मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी हैं।
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान की जेल में कैदियों के साथ किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। इसके बाद कैदियों ने उसे पीट-पीटकर कर मौत के घाट उतार दिया। संघर्ष में तीन से चार दूसरे कैदियों के घायल होने की भी सूचना मिली है। सूत्रों के मुताबिक जेल में मूसेवाला मर्डर में शामिल बदमाशों के 2 गुट बन गए थे। यह भी पता चला है कि लॉरेंस और जग्गू गैंग से जुड़े बदमाश आमने-सामने हुए हैं।
Two gangsters lodged in Punjab’s Goindwal Sahib jail killed in clash among inmates: Police official
— Press Trust of India (@PTI_News) February 26, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?