पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। त्रिपुरा ( Tripura ) में 16 फरवरी को और मेघालय ( Meghalaya )-नागालैंड ( Nagaland ) में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। वोटिंग के बाद सोमवार शाम को आए एग्जिट पोल्स ( Exit Polls ) में त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत न मिलने के आसार हैं। वहीं नगालैंड में भाजपा गठबंधन के सत्ता में लौटने का अनुमान लगाया गया है।
सोमवार को वोटिंग खत्म होने के बाद शाम करीब 7 बजे इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया, जी न्यूज-मेट्राइस और न्यूज 18-सी वोटर्स ने एक्जिट पोल जारी किया।
नगालैंड विधानसभा चुनावों को लेकर इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के रुझानों ( Exit Polls ) में भी राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने के आसार नजर आ रहे हैं। नगालैंड में भाजपा और एनडीपीपी को 38-48, कांग्रेस को 1-2, एनपीएफ में 3-8 और अन्य को 5-15 सीटें मिलती दिख रही हैं।
मेघालय विधानसभा चुनावों को लेकर इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के रुझानों में राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। उसके रुझानों में मेघालय में कांग्रेस को कांग्रेस को 6 से 12 सीटें, एनपीपी को 18 से 24 और बीजेपी को 4 से 8 सीटें तो अन्य को 4 से आठ सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके साथ ही TMC को पांच से नौ सीटें और UDP को आठ से 12 सीटें मिलती दिख रही हैं।
वहीं, जी न्यूज मैट्रिज के एग्जिट पोल में त्रिपुरा में भाजपा को 29-36, कांग्रेस और लेफ्ट को 13-21 सीटें और टिपरा मोथा+ को 11से 16 सीटें मिलती दिख रही हैं।
मैट्रिज-जी न्यूज के एग्जिट पोल ( Exit Polls ) के मुताबिक, इस बार नगालैंड में भाजपा गठबंधन की वापसी हो सकती है। रुझानों के मुताबिक, नगालैंड में भाजपा और एनडीपीपी को 35-43, कांग्रेस को 1-3, एनपीएफ में 2-5 और अन्य को 6-11 सीटें मिलती दिख रही हैं।
ताजा आए रुझानों ( Exit Polls ) में त्रिपुरा में भाजपा को बढ़त मिली है। त्रिपुरा को लेकर इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को 36-45, कांग्रेस + लेफ्ट को 6-11और टिपरा मोथा+ को 9-16 और अन्य को 0 सीटें मिलती दिख रही हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?