नोएडा ( Noida ) की सेक्टर-78 स्थित महागुन गार्डन सोसाइटी में सोमवार रात कारोबारी ने 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह अपने घर में बैठकर शराब पी रहे थे। इसको लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद कारोबारी ने गुस्से में फ्लैट से नीचे छलांग लगा दी। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मूलरूप से राजस्थान ( Rajasthan ) के रहने वाले 43 वर्षीय तरुण कुमार अपनी पत्नी श्वेता और 13 साल की बेटी के साथ नोएडा ( Noida ) में सेक्टर-78 स्थित महागुन गार्डन सोसाइटी में 20वीं मंजिल पर रहते थे। उनकी राजस्थान के अलवर (Alwar ) में पाइप मैन्युफैक्चरिंग की फैक्ट्री है।
वह सोमवार रात करीब 11 बजे अपने फ्लैट के अंदर शराब पी रहे थे। उनकी बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। बेटी की मंगलवार को परीक्षा थी। इस पर तरुण से उनकी पत्नी ने कहा कि बेटी की सुबह परीक्षा है। उसे जल्दी उठना है। शराब पीने से बेटी की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद तरुण फ्लैट की बालकनी में पहुंचे और नीचे छलांग लगा दी।
इसके बारे में पत्नी और बेटी को कुछ नहीं पता चला। कुछ देर बाद जब सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने सूचना दी तो उन्हें घटना का पता चला। इसके तुरंत बाद परिजन तरुण को लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।नोएडा ( Noida ) पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
नोएडा ( Noida ) में बहुमंजिला इमारतों से कूदकर आत्महत्या की कई घटनाएं घटित हो चुकी है, अभी हाल में 3 फरवरी को ही इसी तरह के सेक्टर-168 की गोल्डन पाम सोसायटी में 26 साल के युवक ने 20वीं मंजिल के फ्लैट से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नमन मदान (Naman Madan)बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ( software engineer ) था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?