उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) जिले में बुधवार की शाम युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
आगरा (Agra ) जिले में थाना सदर के सेवला क्षेत्र में मां अंबे प्रॉपर्टी लिंकर्स के ऑफिस में एक शव मिलने की सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले हत्या का आरोपी वहां से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद निवासी मनोहर शर्मा को अपनी ससुराल की तरफ से प्रॉपर्टी मिली थी। वर्तमान में वो सदर स्थित ससुराल में पत्नी गुडिय़ा और दो बच्चों के साथ रहते थे। मनोहर प्राइवेट नौकरी के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। मंगलवार शाम साढ़े चार बजे मनोहर शर्मा अपने जानकार प्रॉपर्टी डीलर अन्नू जाट के पास मिलने गए थे।
आसपास खड़े प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अन्नू जाट का ब्याज पर पैसे देने का भी काम है। मनोहर अन्नू प्रॉपर्टी के काम में साथ रहते थे। शाम को ऑफिस के अंदर बातचीत के दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हुआ और अन्नू जाट ने मनोहर के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही मनोहर वहीं गिर गया और उसकी मौत हो गई।
आगरा (Agra )डीसीपी सिटी विकास कुमार के अनुसार प्रापर्टी डीलर के ऑफिस में मनोहर नामक व्यक्ति की लाश मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दी है। ऑफिस का डीवीआर आरोपी लेकर भागा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या की वजह का पता चल सकेगा। घर में एकमात्र कमाने वाले मनोहर की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में मिले 01 व्यक्ति के शव की सूचना पर थाना सदर पुलिस व उच्चाधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर,शव का पंचायतनामा/पोस्टमार्टम कराते हुए,गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर,की जा रही वैधानिक कार्यवाही से संबंधित @DCPCityAgra @Vikashk2u द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/hQG6izN3qB
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) February 28, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?