उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj ) में उमेश पाल की हत्याकांड के बाद माफिया अतीक अहमद के करीबियों की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) का ‘मिट्टी में मिला देंगे’अभियान जारी है, हत्याकांड के आरोपियों और उनके करीबियों के मकानों पर अवैध निर्माण हटाने की मुहिम में शुक्रवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम असरौली इलाके में 3 जेसीबी और एक पोकलेन मशीन लेकर पहुंची। उसके बाद माफिया अतीक अहमद के फाइनेंसर माशूक प्रधान उर्फ माशूकउद्दीन के घर को गिरा दिया। यह कार्रवाई शाम तक चली।
प्रयागराज (Prayagraj ) में आज जिस मकान को गिराया गया है, उसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। माशूक सीधे तौर पर उमेश पाल हत्याकांड से नहीं जुड़ा है, लेकिन उसके खिलाफ 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं।यह मकान जहां बना था, वहां से एयरफोर्स का ट्रांसमीटर एरिया शुरू हो जाता है। इसके निर्माण पर एयरफोर्स ने आपत्ति जताई थी। नक्शा भी पास नहीं हुआ था। इसके बावजूद माशूकउद्दीन ने दबंगई के दम पर यह घर बना लिया था।
माशूक प्रधान माफिया अतीक अहमद का फाइनेंसर है। उसका अहमदपुर में जीटी रोड पर आलीशान मकान है। इस क्षेत्र में प्रधान का दबदबा है। जमीन-जायदाद के सौदों में उसकी दखल रहती है। प्रधान बनने के बाद 2021 में उसने बमरौली स्थित भारती बालिका माध्यमिक विद्यालय के पीछे टीले के नीचे की मिट्टी पूरी खुदवा दी थी। इसके बाद भवन का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया था। बच्चे इसमें बाल-बाल बचे थे।
तिवारी का तालाब में स्थित इस स्कूल को 1964-65 में ग्राम सभा की जमीन पर टीले पर बनाया गया था। प्रिंसिपल ने इसकी शिकायत की, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले की उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी माशूक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
प्रयागराज (Prayagraj ) विकास प्राधिकरण ने शहर में अतीक अहमद, उसके गुर्गों और शूटरों की 40 संपत्तियों की पहचान की है। इन अवैध संपत्तियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन होना है। इसी कड़ी में आज माशूक प्रधान की संपत्ति पर बुलडोजर चला है।
इससे पहले गुरुवार को अतीक के करीबी सफदर के मकान पर बुलडोजर चला था।प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कहा था कि मकान का नक्शा पास नहीं था। सफदर को कई बार नोटिस भेजा गया। जवाब नहीं मिलने के बाद कार्रवाई की जा रही है।
Before and After!!#Prayagraj #UttarPradesh #Umeshpal #AtiqAhmad #UPPolice #BulldozerAction pic.twitter.com/LSo65p13xo
— Orin Basu (@OrinBasu) March 3, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js
अतीक अहमद के करीबी माशूक उद्दीन के घर पहुंचे बाबाजी के #बुल्डोजर …
शातिर अपराधी माशूक उद्दीन पर 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं #Prayagraj pic.twitter.com/CNH2F4IZbT
— Kreately.in (@KreatelyMedia) March 3, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?