उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सहारनपुर( Saharanpur ) में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश पैदल ही बाग में बनी इन्वर्टर की फैक्ट्री में आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक के सीने में चार गोलियां लगी हैं। वारदात शुक्रवार रात की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
थाना नागल के गांव नल्हेड़ा पंडोली का रहने वाला अमजद (32) अपनी ससुराल सहारनपुर( Saharanpur ) के थाना रामपुर मनिहारान के मोहनपुर गाड़ा में रहता था। वह 8 सालों से मोहनपुर गाड़ा में ही रह रहा था। जहां बाग में एक कमरे में इन्वर्टर बनाने और मोटर बाइंडिंग की छोटी-सी फैक्ट्री खोल रखी है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे तीन लोग अमजद, सरबुलंद और आमीर काम कर रहे थे। तभी पहले ही वहां घात लगाए दो बदमाश बैठे थे।
बदमाश फैक्ट्री के अंदर घुसे और फायरिंग शुरू कर दी। चार गोलियां अमजद के सीने में लगी। गोलियों की आवाज सुनकर साथ में काम कर रहे सरबुलंद और आमीर बदमाशों से भिड़ गए। सरबुलंद ने बदमाशों के सिर पर कुर्सी भी मारी है, जिससे बदमाश घायल हुआ है। वहीं सरबुलंद के सिर में भी चोट आई है।
फैक्ट्री में ही काम कर रहे सरबुलंद के अनुसार, बाग में बनी फैक्ट्री में आने-जाने के लिए दो रास्ते हैं। एक गांव से होकर आता है और एक बाग से। बदमाश पैदल ही बाग में आए थे। बदमाशों ने आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया था। अमजद को गोली लगने के बाद फैक्ट्री का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
बाग से करीब 100 मीटर की दूरी पर गांव है। सूचना पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीण घायल अमजद को पहले दिल्ली रोड के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अमजद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सहारनपुर( Saharanpur ) पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और आज शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?