उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) शहर में एमकॉम की पढ़ाई कर रही वंदना ने अपने जन्मदिन (Birthday )पर परिवार के साथ केक काटा फिर कुछ देर बाद फांसी लगा आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की रात उसने परिवार के साथ घर में ही केक काटा। इसके बाद सोने चली गई। आधी रात वह फंदे से लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
मामला आगरा (Agra )शहर के कमला नगर ( Kamala Nagar ) का है। यहां के निवासी नरेंद्र सिंह हस्तशिल्प का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 वर्षीय बेटी वंदना टेढ़ी बगिया स्थित कालेज से एमकॉम कर रही थी। शुक्रवार को बेटी का जन्मदिन (Birthday )था। उसने घर में ही केक काटा था। खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गए। वंदना का कमरा घर में प्रथम तल पर है। वह भी सोने गई थी।
आधी रात बाद वह उसके कमरे में देखने गए। बेटी जंगले से बंधे फंदे के सहारे लटकी मिली। फंदे से उतारकर उसे आगरा (Agra ) केएसएन मेडिकल कालेज ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना कमला नगर पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी विपिन गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।
नरेंद्र ने बताया कि उनके एक बेटा और दो बेटियां थीं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। परिजन ने पुलिस को बताया कि वंदना अपने दोस्तों के साथ बाहर जन्मदिन (Birthday )की पार्टी मनाना चाहती थी। मगर, परिवार के लोग घर में ही पार्टी करने के लिए बोल रहे थे। इस पर उससे मना कर दिया। इससे वो नाराज थी। आशंका है कि इस वजह से उसने फंदे से लटक कर जान दे दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?