राजस्थान ( Rajasthan ) के जयपुर ( Jaipur ) में बुधवार की शाम माहेश्वरी पब्लिक स्कूल की महिला टीचर को ट्रक ने रौंद कर मार डाला। उसके शव के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। गलतागेट थाना इलाके में दिल्ली रोड पर सूरजपोल अनाज मंडी के पास ट्रक ने टीचर को चपेट में ले लिया था। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव को बोरे में भरकर एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
टीचर की पहचान शनीम सक्सेना (44) पत्नी पंकज माथुर आमेर कुंडा निवासी के रूप में हुई है। वह महेश्वरी पब्लिक स्कूल( Maheshwari Public School) में टीचर थीं। चालक ट्रक छोड़ कर मौके से भाग निकला।
जयपुर ( Jaipur ) पुलिस ने बताया- शाम करीब 4 बजे स्कूटी से शनीम स्कूल से घर लौट रही थीं। दिल्ली रोड पर पीछे चल रहा ट्रक टीचर के ऊपर से निकल गया। लोगों ने शोर मचाया तो ट्रक कुछ दूर आगे जाकर रुका। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। शनीम का घर स्कूल से करीब 15 किलोमीटर दूर था। हादसा करीब 10 किलोमीटर पहले हुआ।
महिला के पति पंकज माथुर ने बताया- 2 घंटे पहले उसकी पत्नी का उसके पास फोन आया था। कहा था कि वह 5:30 बजे तक घर पहुंच जाएगी। उससे पहले ही पुलिस वालों का फोन आया। कहा- उसकी पत्नी अब इस दुनिया में नहीं है। पुलिस वालों की बात सुनकर एक बार तो पैरों तले जमीन खिसक गई।
प्रत्यक्षदर्शी मुकेश सैनी ने बताया, जयपुर ( Jaipur ) में दिल्ली रोड पर जहां यह दुर्घटना हुई, वहां पर सड़क खराब है। यहां पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसे लेकर कई बार जेडीए और निगम को लिखा गया। यहां पर किसी भी प्रकार का कोई सुधार नहीं होता है। महिला का बैंलेंस भी खराब सड़क होने के कारण बिगड़ा। उसे पीछे से आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया।जयपुर ( Jaipur )के एमपीएस स्कूल में शनीम अपने घर से रोज 15 किमी स्कूटी चलाकर स्कूल जाती थीं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत