उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बांदा ( Banda ) जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के बगल में बने कमरे में सो रहे पुजारी शत्रुघ्न (60) की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। गुरुवार सुबह परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ लाश मिली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। घटना देहात कोतवाली अंतर्गत ग्राम महोखर की है।
बांदा ( Banda ) जिले के गांव महोखर में स्थित श्री राम जानकी मंदिर में गांव के ही निवासी शत्रुघ्न तिवारी (60) कई वर्षों से पूजा पाठ करते आ रहे हैं और इसी मंदिर से सटे नए मकान में रहते हैं, जबकि उनके परिवार के लोग पुराने घर में रहते हैं। गुरुवार सुबह जब घर के लोग उनके कमरे पर गए तो उनकी लाश खून से लथपथ पड़ी थी। अज्ञात व्यक्तियों ने किसी नुकीले औजार से उनकी निर्मम हत्या कर दी है। यह जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट के साथ पहुंचे और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया।
एसपी ने परिजनों से पूछताछ की। वहीं, परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है और कारण पता होने से इनकार किया है। मृतक के पुत्र विपिन तिवारी ने बताया कि उनके पुराने घर के पास ही नया घर बना है। पिता नए घर में ही सो रहे थे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत