देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi ) में दो दिन में दो सगे भाइयों को आवारा कुत्तों ( Stray Dogs ) ने नोंच-नोंचकर मार डाला। बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि उनके शरीर के कई अंग तो करीब-करीब अलग हो गए थे।
आवारा कुत्तों ( Stray Dogs )के हमलों में मारे गए सगे भाइयों के नाम आनंद (7) और आदित्य (5) हैं। जो दक्षिण दिल्ली में वसंत कुंज इलाके के सिंधी कैंप में रहते थे। सिंधी कैंप क्षेत्र में झुग्गियां हैं, जो वन विभाग की जमीन पर बनी हैं।
दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) के मुताबिक 10 मार्च की सुबह करीब 10 बजे आनंद अपनी ताई के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन काफी देर बाद भी जब वो ताई के घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। शाम 5 बजे आनंद का शव एक प्लॉट में पड़ा मिला। उसके शव पर कुत्तों के काटने और नोंचने के 20 से ज्यादा निशान थे।
इसके दो दिन बाद यानी 12 मार्च की सुबह आनंद का छोटा भाई आदित्य खुले में शौच के लिए गया था। यहां कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कुत्तों ने आदित्य को बुरी तरह घायल कर दिया था। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि कुत्तों ( Stray Dogs )ने बच्चों पर बुरी तरह हमला किया है। उनके शरीर के कई अंग तो करीब-करीब अलग हो गए थे।
दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा- आवारा कुत्तों को पकड़ना MCD की जिम्मेदारी है। आप सरकार अपना काम नहीं कर रही है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भाजपा नगर निगम की सत्ता में थी, तो ऐसी घटना कभी नहीं हुई।
इलाके से भाजपा पार्षद इंद्रजीत शेरावत ने कहा- एक महीने में मैंने क्षेत्र से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कई बार MCDमें शिकायत की है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?