उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के सुलतानपुर ( Sultanpur )में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ( Purvanchal Expressway ) पर स्थित भेलारा गांव के पास रविवार दोपहर दिल्ली से बिहार जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में कार पर सवार मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे सभी लोगों के शवों को बाहर निकाला। हादसे के बाद डीएम और एसपी खुद मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। हादसे की जानकारी डीएम ने पीड़ित परिजनों को दी है।
बिहार के सासाराम निवासी सलीम के चार वर्षीय बेटे एहसान गौस की दिल्ली में मौत हो गई थी। रविवार को सलीम की पत्नी रुखसार (31) अपने बेटे के शव को लेकर परिवार के ही साइना खातून (37) पत्नी गुड्डू, साहिल खान (19) (मां-बेटा), जमिला पत्नी जमाल के साथ कार चालक शारूख (28) के साथ बिहार के लिए निकले थे। कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ( Purvanchal Expressway ) होते हुए बिहार जा रही थी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ( Purvanchal Expressway ) पर कार सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाना क्षेत्र के भेलारा गांव के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुस गई। हादसे में सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला।
सुलतानपुर डीएम जसजीत कौर, एसपी सोमेन बर्मा के साथ मौके पर पहुंच गईं। डीएम ने बताया कि कार हादसे में शिकार हुए लोगों के परिजनों को सूचना दी गई है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#थाना_अखण्डनगर क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना के संबंध में जिलाधिकारी महोदया सुल्तानपुर की बाइट #UPPolice pic.twitter.com/9oB1oV3kBq
— SULTANPUR POLICE (@sultanpurpolice) March 12, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?