उत्तर प्रदेश के बरेली के मिलिट्री एरिया ( Bareilly cantonment) में सोमवार को दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई है। कैंट क्षेत्र में जाट रेजीमेंट सेंटर (जेआरसी) के सामने आईबीजीएच एरिया में सेना के हवलदार( Army halwaldar ) की पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई। सोमवार शाम को उनका खून से लथपथ शव सरकारी आवास में बेड पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी।
पश्चिम बंगाल में 24 परगना के गांव जोगिंदरपुर निवासी मनोज सेनापति सिग्नल रेजिमेंट में हवलदार पद पर तैनात हैं। वह अपनी पत्नी सुदेशना सेनापति के साथ आईबीजीएच एरिया में स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। सोमवार शाम को सुदेशना सेनापति का शव बेड पर मिला। पुलिस जांच में जुटी है। आर्मी क्वाटर में रहने वालों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना पर पहुंची बरेली मिलिट्री एरिया ( Bareilly cantonment) में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।साथ ही मनोज से पूछताछ की जा रही है। आखिर उसके यहां कौन-कौन आता था।उसकी किसी से रंजिश तो नहीं थीं।
हवलदार( Army halwaldar ) मनोज सेनापति मिलिट्री के आवास संख्या 52 सी में पत्नी सुदेशना व सात वर्षीय बेटी अनीजा के साथ रहते थे। कैंट पुलिस के मुताबिक, रोज की तरह मनोज की बेटी अनीजा सुबह आठ बजे स्कूल के लिए निकल गई। नौ बजे मनोज अपनी ड्यूटी पर पहुंचे।
इस दौरान सुदेशना ने रोज की तरह गृहकार्य किया। दोपहर करीब डेढ़ बजे बेटी अनीजा स्कूल से वापस लौटी। मां को काफी देर तक आवाज दी लेकिन, वह नहीं बोली। इस पर उसने करीब जाकर देखा तो बिस्तर खून से सना था। सुदेशना की गर्दन कटी हुई थी। यह देखकर अनीजा तेज से चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागी। पड़ाेसियों को जानकारी दी। आस-पास के लोग पहुंचे, बरेली( Bareilly ) पुलिस व मनोज को जानकारी दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?