अरुणाचल प्रदेश ( Arunachal Pradesh ) में चीन बॉर्डर के पास गुरुवार को भारतीय सेना (Indian Army ) का चीता हेलिकॉप्टर( Cheetah helicopter ) क्रैश हो गया। हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई है।ये लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के अधिकारी थे। हेलिकॉप्टर मंडला हिल्स इलाके में क्रैश हुआ।
चीता हेलिकॉप्टर( Cheetah helicopter ) में मारे गए पायलटों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर जयंत ए का शव दुर्घटना स्थल से बरामद कर लिया गया है। दोनों के शवों को निकट के अस्पताल लाया जा रहा है, जहां पर अंतिम कार्रवाई की जाएगी। शव शाम करीब चार बजे मिले। सेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 9.15 बजे अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी के दौरान आर्मी एविएशन के चीता हेलीकॉप्टर के एटीसी से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी। बाद में पता चला कि हेलीकॉप्टर बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने बताया दोपहर करीब 12.30 बजे बंगजालेप, दिरांग थाने के ग्रामीणों ने सूचना दी कि एकचीता हेलिकॉप्टर ( Cheetah helicopter )दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। लिहाजा सेना, एसएसबी और पुलिस की सर्च और बचाव टीम मौके के लिए रवाना हो गई। अभी तक हादसे की कोई फोटो सामने नहीं आई है, क्योंकि क्षेत्र में कोई सिग्नल नहीं है। वहीं, कोहरे के चलते दृश्यता भी 5 मीटर है।
इससे पहले 21 अक्टूबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में मिलिट्री हेलिकॉप्टर ‘रुद्र’ क्रैश हो गया था। हादसा टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास हुआ था। हादसे में पांच की मौत हुई थी।
#UPDATE | Both the pilots involved in the crash have lost their lives: Army officials https://t.co/wfC2uNwbs4
— ANI (@ANI) March 16, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?