प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा कि जब देश संकल्प से भरा है ऐसे में कुछ लोग देश को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत का मनोबल तोड़ने की बातें भी होती रहती हैं। प्रधानमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि जब कहीं पर भी शुभ होता है तो काला टीका लगाते हैं। आज इतना शुभ हो रहा है कि कुछ लोगों ने काला टीका लगाने का जिम्मा लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि, हमारे लोकतंत्र और इसके संस्थानों की सफलता कुछ लोगों को तकलीफ पहुंचा रही है और यही कारण है कि वे उन पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ”पहले घोटाले सुर्खियां बनते थे, अब ‘भ्रष्ट’ अपने खिलाफ कार्रवाई के कारण हाथ मिला रहे हैं। ” पीएम मोदी ने ‘इंडिया टुडे कॉन्क्लेव’ में यह बात कही।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने कहा कि, ”विश्व के अग्रणी अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक एक स्वर में कह रहे हैं कि यह भारत का समय है। उन्होंने कहा कि, सभी सरकारों ने अपनी क्षमता के अनुसार काम किया, हम नए परिणाम चाहते थे और हमने अलग गति एवं पैमाने पर काम किया।”
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि, ”बैंक खातों में 2.5 लाख करोड़ रुपये के सीधे हस्तांतरण से छोटे किसानों को बहुत लाभ हुआ है। नागरिकों में अब विश्वास है कि सरकार उनकी परवाह करती है, हमने शासन को मानवीय स्पर्श दिया है।”
उन्होंने कहा कि, ”भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि लोकतंत्र परिणाम कैसे दे सकता है।” पीएम मोदी ने कहा कि, वैश्विक बाजारों में मौजूदा उथल-पुथल के बावजूद भारत की आर्थिक और बैंकिंग प्रणाली मजबूत है। उन्होंने कहा कि, “वैश्विक संकट के बीच, आज भारत की आर्थिक प्रणाली मजबूत है, बैंकिंग प्रणाली मजबूत है, यह हमारे संस्थानों की शक्ति है।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने प्रयास किए, उन्हें प्रयासों के हिसाब से परिणाम भी मिले। हमने अपनी रफ्तार बढ़ाई। पहले भी शौचालय बनते थे, पर अब हमने देश में 11 करोड़ शौचालय बनाए। हमने 48 करोड़ लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा। अब घर बनाने का पैसा सीधा गरीब के खाते में जाता है। हमने करोड़ों घर बनाकर गरीबों को दिए। हमने जो घर बनाकर दिए उनमें ढाई करोड़ घर पुरुषों के साथ महिलाओं के नाम पर हैं।
Speaking at the @IndiaToday Conclave. Do watch!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 18, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?