तमिलनाडु ( Tamil Nadu )के कांचीपुरम(Kanchipuram )में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे के चलते यहां काम कर रहे 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कांचीपुरम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विस्फोट का कारण अभी पता नहीं चला है। 13 लोग घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
हादसा तमिलनाडु के कांचीपुरम (Kanchipuram )जिले स्थित कुरुविमलई गांव स्थित पटाखे के गोदाम में हुई जिसमें कई घायल हुए। साथ ही अब तक 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है।
कांचीपुरम (Kanchipuram )कलेक्टर एम. आरती ने बताया कि फैक्ट्री में 25 लोग काम कर रहे थे। उधर, फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज के DGP आभास कुमार ने बताया कि धमाके से फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग ढह गई।फायर सर्विस की टीम और जिला पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में आग से मौत की एक हफ्ते में यह दूसरी घटना है। इससे पहले राज्य के धर्मपुरी में गुरुवार को पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई थी, एक व्यक्ति घायल हुआ था।
इस मामले में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिवार को 3-3 लाख और सरकारी अस्पताल में इलाज करा रहे घायल को एक लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की थी।
காஞ்சிபுரம் பட்டாசு ஆலை வெடி விபத்து பலி 9 ஆக அதிகரிப்பு; மாவட்ட ஆட்சியர் ஆய்வு#Kanchipuram | #FireAccident | #Death | #injured | #Police |https://t.co/EgcVADbJti
— Tamil The Hindu (@TamilTheHindu) March 22, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?