मुंबई ( Mumbai) में माहिम बीच पर बनी एक दरगाह ( ‘dargah’ in Mahim )को गुरुवार सुबह बीएमसी (BMC) ने हटा दिया। पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच बुलडोजर से दरगाह हटाई गई। बीएमसी मलबे को भी ट्रकों में भरकर ले गई है।
दरअसल, बुधवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा था कि माहिम के पास समुद्र में अतिक्रमण करके एक मजार बनाई गई है। अगर इसे नहीं तोड़ा गया तो उसके पास बड़ा गणपति का मंदिर बनाएंगे।
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि कोस्टल रेगुलेशन जोन (CRZ) को ध्यान में रखते हुए दरगाह को हटाने का फैसला लिया गया। कोस्टल रेगुलेशन जोन एक्ट के तहत समुद्र के अंदर किसी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसमें कुछ गलत नहीं है। हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।
मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि हम बालासाहेब ठाकरे के विजन पर विश्वास करते हैं। पहले बालासाहेब ऐसे मुद्दों को उठाया करते थे, अब राज ठाकरे उठा रहे हैं। राज ठाकरे की वजह से हमें पता चला कि CRZ एक्ट का उल्लंघन हो रहा है, इसलिए हमने एक्शन लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दरगाह( ‘dargah’) को हटाने का आदेश मुंबई के रेजिडेंट कलेक्टर ने दिया। सुबह 8 बजे कलेक्टर और डीसीपी समेत 6 अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
राज ठाकरे ने बुधवार को शिवाजी पार्क में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुंबई में माहिम के पास समुद्र में बन रही एक दरगाह का वीडियो दिखाया। उन्होंने कहा कि कुछ सालों पहले तक यहां कुछ नहीं था। अब अनधिकृत तरीके से यहां मजार बनाई जा रही है।
VIDEO | Mumbai Police and BMC officials with Bulldozers arrive to demolish the illegal construction behind Mahim dargah. In a public rally yesterday, MNS chief Raj Thackeray mentioned the structure coming up in the Arabian Sea in Mahim. pic.twitter.com/TZE4eTCYJN
— Press Trust of India (@PTI_News) March 23, 2023
#WATCH महाराष्ट्र: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने कल आरोप लगाया था कि यहां अवैध रूप से एक दरगाह का निर्माण किया जा रहा है, जिसके बाद मुंबई में माहिम समुद्र तट पर भारी पुलिस तैनाती के बीच 'दरगाह' के अतिक्रमित स्थल को तोड़ने का अभियान शुरू किया गया। pic.twitter.com/UmH64D1AFW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?