कनाडा ( Canada) स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तानी समर्थकों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के मामले में भारत ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। भारत ने इसे लेकर भारत में कनाडा के उच्चायुक्त को समन जारी किया है। समन में भारत सरकार ने भारतीय उच्चायोग के सामने अलगाववादी और कट्टरपंथी तत्व के प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। बता दें कि हाल ही में कनाडा के टोरंटो स्थित उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। सरकार ने शनिवार को हुई इस घटना पर कनाडा के उच्चायुक्त से स्पष्टीकरण मांगा है और सुरक्षा में लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है। भारत के विदेश मंत्रालय (MEA ) ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है।
समन में कहा गया है कि कनाडा ( Canada) को विएना सम्मेलन के प्रावधानों को याद रखना चाहिए। साथ ही कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सरकार ने उम्मीद जताई है कि कनाडा सरकार उनके उच्चायोग के अधिकारियों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएगी ताकि वह आसानी से अपने काम कर सकें।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- भारत सरकार ने कनाडा से जवाब मांगा है। हमने पूछा है कि पुलिस के मौजूद होते हुए भी खालिस्तानी समर्थक हमारे डिप्लोमैटिक मिशन और कॉन्स्यूलेट तक कैसे पहुंच गए। हमें उम्मीद है कि कनाडा सरकार हमारे डिप्लोमैट्स और मिशन की सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाएगी।
उल्लेखनीय है कि बीते रविवार को कनाडा ( Canada) में भारत के उच्चायुक्त को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था लेकिन खालिस्तान समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के चलते उन्हें कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। यह कार्यक्रम सरे इलाके में ताज पार्क कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाना था, जिसमें भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा का स्वागत कार्यक्रम रखा गया था। हालांकि बाद में सुरक्षा कारणों से इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा।
इतना ही नहीं मौके पर मौजूद भारतीय मूल के पत्रकार समीर कौशल पर प्रदर्शनकारियों ने हमला भी किया। बता दें कि कनाडा ( Canada) में हाल के समय में खालिस्तानियों की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। बीते दिनों खालिस्तान समर्थकों ने कई हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया। इसे लेकर भी भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा की सरकार के सामने विरोध दर्ज कराया था और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
India lodges strong protest with Canada.
Press Release ➡️ https://t.co/xzqHzbZT2X pic.twitter.com/NNzLI2izsf
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) March 26, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?