पंजाब (Punjab) के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (32) शनिवार, 25 मार्च को आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव ( IPS officer Jyoti Yadav ) के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी समारोह के कार्यक्रम का आयोजन पंजाब के रूपनगर जिले के एक गुरुद्वारे में किया गया था। नंगल के पास बिभोर साहिब गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई। शादी समारोह में पंजाब के सीएम भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे। फिलहाल, विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
पंजाब के आनंदपुर से AAP के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी गुरुग्राम निवासी राकेश यादव की आईपीएस बेटी ज्योति यादव के साथ हुई। नंगल के गुरुद्वारे में उनके आनंद कारज हुए। शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे।
बैंस के राजनीतिक करियर की बात करें तो वे रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने हैं, वहीं ज्योति यादव पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। बैंस वर्तमान में मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार में शिक्षा मंत्री हैं,और पेशे से अधिवक्ता हैं।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं। 2017 के चुनावों में उन्होंने साहनेवाल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा वे राज्य में आम आदमी पार्टी की युवा शाखा का भी नेतृत्व कर चुके हैं।
पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव ( IPS officer Jyoti Yadav ) वर्तमान में मानसा जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात हैं।हरियाणा के गुरुग्राम की रहने वाली ज्योति पिछले साल आप एमएलए राजिंदरपाल कौर छीना के साथ सार्वजनिक बहस के बाद चर्चा में आई थीं। ज्योति उस समय लुधियाना में सहायक पुलिस आयुक्त थीं। राजिंदरपाल कौर ने आईपीएस अधिकारी ज्योति पर बिना बताए उनके विधानसभा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाने का आरोप लगाया था। आईपीएस उस समय लुधियाना में सहायक पुलिस आयुक्त थीं।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की। यह मान की दूसरी शादी थी । इसके बाद संगरूर से AAP की विधायक नरिंदर कौर भराज (28) ने पार्टी के ही वर्कर मनदीप सिंह से शादी की। अब कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस आईपीएस ज्योति यादव ( IPS officer Jyoti Yadav ) के साथ परिणय सूत्र में बंधे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?