कर्नाटक ( Karnataka) में कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ( Dk Shivakumar ) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीके शिवकुमार मंगलवार को मांड्या ( Mandya )में एक रैली के दौरान लोगों पर 500-500 रुपए के नोट उड़ाते दिखे। वह यहां श्रीरंगापट्ना में कांग्रेस की तरफ से आयोजित प्रजा ध्वनि यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने बेविनाहल्ली में बस के ऊपर से कलाकारों पर नोट बरसाए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बेविनाहल्ली के पास एक रोड़ शो में डीके शिवकुमार ( Dk Shivakumar ) लोगों पर नोट फेंकते हुए नजर आ रहे है। वहां मौजूदा भीड़ रुपए को लूटने के लिए टूट पड़ती है।
डीके शिवकुमार ( Dk Shivakumar ) इसके पहले भी काफी विवादित रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने राज्य के डीजीपी प्रवीण सूद को नालायक कहा था। दावा किया था कि प्रवीण राज्य की भाजपा सरकार का बचाव कर रहे हैं और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर रहे हैं। शिवकुमार ने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस नेता ने प्रवीण पर नन्जे गौड़ा और उरी गौड़ा के नाम पर प्रवेश द्वार बनाने की अनुमति देने का आरोप लगाया था। हिन्दू कार्यकर्ताओं के मुताबिक, नन्जे और उरी ने मैसूरु के शासक टीपू सुल्तान की हत्या की थी।
Congress already started preparation for election?
Karnataka Congress Chief DK Shivakumar was seen throwing currency notes pic.twitter.com/6umT7mPZhS
— Hardik (@Humor_Silly) March 29, 2023
#WATCH | Karnataka Congress Chief DK Shivakumar was seen throwing Rs 500 currency notes on the artists near Bevinahalli in Mandya district during the ‘Praja Dhwani Yatra’ organized by Congress in Srirangapatna. (28.03) pic.twitter.com/aF2Lf0pksi
— ANI (@ANI) March 29, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?