राजस्थान ( Rajasthan ) के कोटा ( Kota) में रामनवमी के जुलूस के दौरान हादसा हो गया। गुरुवार को निकल रहे जुलूस के दौरान करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा सुल्तानपुर कस्बे के कोटडादीप गांव में हुआ। अखाड़े के युवक करतब दिखा रहे थे। उसी दौरान एक युवक का चक्र ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर जाकर अटक गया।
कोटा ( Kota) में चक्र को उतारते समय 7 युवक करंट की चपेट में आ गए। जिन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। करतब दिखाने वाले सभी लोग श्री मंशापूर्ण व्यायामशाला, बड़ौद नगर से जुड़े हुए थे।
जानकारी के मुताबिक घटना शाम 5 बजे के आसपास की है। अखाड़े में शामिल युवक चक्कर को उतारने लगे। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े। हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सीपीआर देना शुरू किया। और पानी डाला। फिर इलाज के लिए सुल्तानपुर हॉस्पिटल लाए। कोटा ( Kota) में इलाज के दौरान बड़ोद निवासी महेंद्र यादव, अभिषेक नागर, ललित प्रजापति की मौत हो गई।हादसे में झुलसे हिमांशु, राधेश्याम और अमित को कोटा रेफर किया गया है। एक का सुल्तानपुर में इलाज चल रहा है। ग्रामीण रमेश ने बताया कि मकानों के 4 से 5 फीट ऊपर 11 KV की लाइन गुजर रही है। इसके तार झूल रहे हैं।
Three die due to electrocution while performing stunts during Ram Navami celebration in Rajasthan’s Kota: Police
— Press Trust of India (@PTI_News) March 30, 2023
कोटा के कोटड़ा में रामनवमी जुलूस के दौरान करतब दिखाते वक्त करंट लगने से हादसा अत्यंत दुःखद है।
हादसे में घायल सभी लोगों की कुशलता की कामना करता हूँ। #Kota #RamNavami pic.twitter.com/RrvWEJtm8J
— Rao Dilip Singh (Modi's Family)✍️ (@Dileep4BJP) March 30, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?