मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh )की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) के नए कलेक्टर अब आशीष सिंह (Ashish Singh ) होंगे। आशीष सिंह वर्तमान में मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम में प्रबंध संचालक हैं। दो दिन पहले ही कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाने का आदेश जारी किया गया था। बुधवार काे सरकार ने इस आदेश को निरस्त कर दिया है।आशीष सिंह उज्जैन और देवास के कलेक्टर रह चुके हैं।
राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए है। इसमें दो दिन पहले कौशलेंद्र विक्रम सिंह का आदेश निरस्त कर आशीष सिंह (Ashish Singh ) को भोपाल कलेक्टर बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से बुधवार को जारी आदेश के अनुसार 2010 के आईएएस अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह के भोपाल कलेक्टर के पद पर की गई पदस्थापना को संशोधित करते हुए मध्य प्रदेश पयर्टन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक और मध्य प्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी के प्रबंध संचालक 2010 बैच के आईएएस आशीष सिंह (Ashish Singh ) को भोपाल का कलेक्टर बनाया गया हैं। आशीष सिंह ने उज्जैन कलेक्टर रहते कई कार्यों में विशेष योगदान और अपने प्रशासनिक कौशल का परिचय देते हुए संपन्न करवाए।
2009 बैच के आईएएस भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया की पदस्थापना भी बदलाव किया गया है। उनके जल निगम भोपाल के प्रबंध संचालक के आदेश को संशोधित कर मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक और मध्य प्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम भोपाल के प्रबंध संचालक तथा पदेन मध्य प्रदेश शासन पयर्टन विभाग के अपर सचिव 2008 बैच के एस विश्वनाथन को मध्य प्रदेश जल निगम भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया गया है। विश्वनाथन के कार्यभार ग्रहण करने पर 1994 बैच के आईएएस संजय कुमार शुक्ला लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश जल निगम के प्रबंध संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत