दिल्ली के थाना सिविल लाइंस में एक दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) पीसीआर वैन के इंचार्ज हेड कॉन्स्टेबल इमरान मोहम्मद( HC Imran Mohammed ) ने अपने सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली है। उन्हें तुरंत बारा हिंदू राव अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना चंदगी राम अखाड़ा के बेला रोड पर सुबह करीब छह बजे हुई।दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) के मुताबिक, आज सुबह लगभग 6:25 बजे थाना सिविल लाइंस में पीसीआर को फोन आया कि थाना सिविल लाइंस में एक पीसीआर वैन के प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल इमरान मोहम्मद ने अपने सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली है। उन्हें तुरंत बाड़ा हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जब दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) पीसीआर चालक और उसके सहयोगी कांस्टेबल अतुल भाटी शौच के लिए गए तो हेड कॉन्स्टेबल इमरान मोहम्मद ने खुद को गोली मार ली। जिला अपराध टीम को घटना का निरीक्षण करने के लिए बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब इस घटना के बारे में जानकारी मिली।आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) के हेड कांस्टेबल इमरान मोहम्मद यूपी निवासी हैं और वह लंबे समय से तनाव में थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
Delhi Police head constable shoots himself dead inside PCR van in Civil Lines area
— Press Trust of India (@PTI_News) April 8, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?