जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) में शनिवार को केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू (Union Law Minister Kiren Rijiju)की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में रिजिजू बाल-बाल बच गए। कार को मामूली नुकसान पहुंचा है।खबरों के मुताबिक रिजिजू को किसी तरह की चोट नहीं आई है। कार के लेन बदलने की गलती के कारण ये हादसा हुआ है। रिजिजू जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। जिस ट्रक ने टक्कर मारी उसमें सामान भरा हुआ था। हादसा रामबन जिले में हुआ। यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है।
इससे पहले दिन में (Union Law Minister Kiren Rijiju) ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की अपनी यात्रा के वीडियो ट्वीट किए थे। इसमें उन्होंने बताया था कि वे उधमपुर में एक कानूनी सेवा शिविर में भाग लेने जा रहे हैं।
किरन रिजिजू (Union Law Minister Kiren Rijiju) ने शनिवार को जम्मू विश्वविद्यालय में डोगरी भाषा में भारत के संविधान के पहले एडिशन के उद्घाटन में भाग लिया। इस मौके पर रिजिजू ने कहा कि अदालतों में लगभग पांच करोड़ मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी न केवल पेंडिंग मामलों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, बल्कि न्याय देने की प्रोसेस को लोगों तक आसानी से पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
रिजिजू ने कहा कि ई-न्यायालय परियोजना के तीसरे चरण के पूरा होने के बाद वह समय दूर नहीं जब देश की सभी अदालतें पूरी तरह से कागज रहित हो जाएंगी। न्याय देने की प्रक्रिया को आसान और किफायती बनाने की सरकार कोशिश कर रही है।सरकार सभी नागरिकों की समझ के लिए एक मूल शब्दावली तैयार करने के लिए कानूनी शब्दावली के लगभग 65,000 शब्दों का डिजिटलीकरण कर रही है।
Today while going from Jammu to Srinagar by road, Union Minister for Law and Justice Kiran Rijiju’s car met with a minor accident. No one was injured in the accident. Kiren Rijiju was driven safely to his destination: Ramban Police pic.twitter.com/6bQcE1X5N7
— ANI (@ANI) April 8, 2023


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा