दिल्ली में चले मंथन के बाद कर्नाटक ( Karnataka) चुनाव के लिए भाजपा ( BJP) ने पहली सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आज हम आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए 189 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रहे हैं। इस लिस्ट में 52 नए उम्मीदवारों पर भारतीय जनता पार्टी ने दांव खेला है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति की बैठक के पहले दिन पीएम मोदी ने कहा था कि इस बार युवा चेहरों को मौका देते हुए दागी नेताओं से किनारा किया जाना चाहिए।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ( BJP) की 189 उम्मीदवारों की पहली सूची में 52 नए चेहरे हैं।सूची में आठ महिलाओं को जगह दी गई है।भाजपा ने 32 ओबीसी, 30 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है।सूची में पांच उम्मीदवार पेशे से वकील और नौ डॉक्टर हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्त एक आईएएस, एक आईपीएस और तीन अधिकारियों को टिकट दिया गया है।सूची में 31 परास्नातक और तीन अकादमिक उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा ( BJP) नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिकारीपुरा येदियुरप्पा की पारंपरिक सीट है। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया था।पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के मंत्री बी श्रीरामुलु बेल्लारी ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि अपनी परंपरागत चिकमगलूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। चिकबल्लापुर सीट से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के चुनाव लड़ेंगे। कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र तीर्थहल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक, 20 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं।
राज्य के मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट और मंत्री आर. अशोक दो सीटों पद्मनाभनगर और कनकपुरा से चुनाव लड़ेंगे। कनकपुरा से कांग्रेस के दिग्गज डीके शिवकुमार से होगा। वी सोमन्ना वरुणा सीट से कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वी सोमन्ना भी चामराजनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार के तेवर बगावती नजर आ रहे हैं। पार्टी ने उन्हें खुद चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। वे चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं। इस पर मीडिया ने सवाल किया तो प्रधान ने कहा- पार्टी उन्हें मना लेगी।कर्नाटक भाजपा ( BJP) के सीनियर नेता केएस ईश्वरप्पा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतों की गिनती की जाएगी।
Karnataka polls: 52 fresh faces in BJP’s first list of 189 candidates
Read @ANI Story | https://t.co/XQ6cJJf1Gk#karnatakapolls #KarnatakaAssemblyElections2023 #BJP pic.twitter.com/5TVPg1tmgw
— ANI Digital (@ani_digital) April 11, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?