मध्यप्रदेश में इंदौर ( Indore) में बीएससी की छात्रा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।छात्रा ने तीन लाइन का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने पिता से माफी मांगी है। लिखा कि ”आपकी बेटी बहुत स्ट्रांग थी। पर यहां हार गई”। पुलिस को शक है आत्महत्या पढ़ाई के दबाव में की है।
इंदौर ( Indore) एसीपी दीशेष अग्रवाल के मुताबिक मूलत: मनावर(धार) निवासी 21 वर्षीय हर्षिता विनोद शिंदे संतनगर में किराये से रहती थी। वह एक्रोपालिस कॉलेज से बीएससी (माइक्रो बायोलाजी) की पढ़ाई कर रही थी।
फोन बंद आने पर स्वजन ने इंदौर में रहने वाले रिश्तेदार को देखने भेजा था। हर्षिता ने बाहर का दरवाजा बंद कर रखा था। काफी कोशिश के बाद भी दरवाजा न खुला तो ताला तोड़ा। हर्षिता फांसी लगा कर कर जान दे चुकी थी।एसीपी के मुताबिक रुम से एक सुसाइड नोट मिला है।
उसमें लिखा की डियर पापा आइएम सारी, आइ नो आपकी बेटी बहुत स्ट्रांग है, पर यहां आपकी बेटी हार गई पापा। स्वजन ने इंदौर ( Indore) पुलिस को बताया हर्षिता का एक पेपर बिगड़ गया था। इस कारण वह अवसाद में थी।उसने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की है।
हर्षिता के चचेरे भाई विनोद ने बताया कि उसने अपनी मां संगीता से मोबाइल पर मंगलवार सुबह बात की थी। उसने बताया था कि सोमवार को उसका जो केमिस्ट्री का पेपर था। वह बिगड़ गया। इससे वह बहुत परेशान है। संगीता ने उसे समझाया भी था।
हर्षिता के साथ उसका छोटा भाई गौरव भी इंदौर ( Indore) में रहता था। गौरव लॉ की पढ़ाई कर रहा है। वह पांच दिन पहले ही अपने माता-पिता के पास सिंघाना गया था। गौरव ने मंगलवार दोपहर को बात करने के लिए बहन को कॉल किया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसने इंदौर ( Indore)में रहने वाले चचेरे भाई विनोद को कॉल किया।
विनोद शाम करीब पांच बजे हर्षिता के कमरे पर पहुंचा और दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसने गेट नहीं खोला। बाद में गेट तोड़ा तो वह फंदे पर लटकी थी। इसके बाद शाम पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मर्ग कायम कर पंचनामा बनाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बुधवार सुबह हर्षिता का पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव परिजन को सौंपा गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?