आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सीबीआई ने नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने 16 अप्रैल सुबह 11 बजे बुलाया है। जानकारी सामने आ रही है कि केजरीवाल से भी दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले को लेकर सवाल जवाब करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स में आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है।
नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जेल में डालने की साजिश कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। केजरीवाल ने 13 दिन अनशन रखकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। प्रधानमंत्री जी, आपने अपने दोस्त के साथ मिलकर लाखों करोड़ रुपए का जो घोटाला किया है वह देश को बताना जरूरी है।
सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा, अत्याचार का अंत जरूर होगा। उन्होंने इस मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल से पहले ही कह दिया था कि जेल जाने का अगला नंबर आपका है। ये लोग (बीजेपी) मोदी जी का भ्रष्टाचार छिपाने के लिए कुछ भी करेंगे और आज सीबीआई का समन आ गया।
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के दिल्ली विधानसभा में बयान के बाद नोटिस देकर उन्हें धमकाने का प्रयास किया गया है। इससे केजरीवाल या उनका एक भी नेता न झुकने वाले हैं न ही डरने वाले हैं।जिस केजरीवाल ने दिल्ली को स्वच्छ पानी, मुफ्त बिजली और बेहतर शिक्षा दी। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम थमने वाली नहीं है। आपने अपने दोस्त के साथ मिलकर लाखों करोड़ों का घोटाला किया। उसे दबाने के लिए ये गिरफ्तारी की साजिश रच रहे हैं। केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पहले भी आपसे लड़ते रहे हैं और आगे भी आपसे लड़ते रहेंगे। आगे भी भ्रष्टाचार के खिलाफ ये मुहिम जारी रहेगी। ये तमाम लड़ाइयां आगे भी जारी रहेंगी। इससे ने दिल्ली वालों का काम रूका न और न वो झुके।
— ANI (@ANI) April 14, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js
दिल्ली की विधान सभा में @ArvindKejriwal जी ने मोदी के भ्रष्टाचार का सच उजागर किया था।
CBi की नोटिस उसी की सजा है।
बंदरघुड़की मत दिखाओ मोदी जी।
आपके घोटाले के ख़िलाफ़ @ArvindKejriwal की मुहिम जारी रहेगी।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) April 14, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?