केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से आबकारी नीति मामले में रविवार को करीब 9 घंटे की पूछताछ हुई। इस दौरान उनसे 56 सवाल पूछे गए। सीबीआई मुख्यालय से बाहर आने पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वो हमें खत्म करना चाहते हैं। जांच एजेंसी पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने कई आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। वहीं भाजपा ने शराब घोटाले के विरोध में राजघाट के सामने धरना दिया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बताया कि सीबीआई ने जितने सवाल पूछे मैंने सभी के जवाब दिए। हमारे पास कुछ छिपाने के लिए नहीं है। ये पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला झूठ है, फर्जी है और गंदी राजनीति से प्रेरित है। आप कट्टर ईमानदार पार्टी है। हम मर-मिट जाएंगे पर कभी अपनी ईमानदारी के साथ समझौता नहीं करेंगे। वे आप को खत्म करना चाहते हैं लेकिन देश की जनता हमारे साथ है। लगभग 56 सवाल उन्होंने पूछे।
अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे AAP के विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। रात में उन्हें छोड़ दिया गया। सभी नजफगढ़ पुलिस स्टेशन से नारेबाजी करते हुए बाहर निकले।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?