उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बांदा ( Banda ) जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों में दंपती, पुत्र और महिला शामिल है। हत्यारोपी फरार हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फोटेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, बांदा ( Banda ) जिले के गिरवां थाना इलाके के बड़ोखर बुजुर्ग में शनिवार की देर रात की बताई जा रही है। अज्ञात लोगों ने चुन्नू (70) पुत्र गंगा, कैलाशिया (68) पत्नी चुन्नू, तिजनिया (76) पत्नी झंडू और प्रियांशु (8) पुत्र बालेंद्र की धारदार हथियार से हत्या कर दी।बालेंद्र अपनी बहन के घर गया था, ग्रामीणों ने उसको सूचना देकर बुलाया है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
रात को साथ बैठकर खाना खाने खा रहे थे तभी वारदात हो गई। मृतक हमलावरों से जान बचाने के लिए भागे भी, लेकिन हमलावरों ने जहां पाया वहीं मार दिया। घर में चारों शव अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले हैं।
रविवार की सुबह दरवाजा खुला होने पर पड़ोसी को घटना की जानकारी हुई। उसने बांदा ( Banda ) पुलिस को सूचना दी। फिलहाल घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस जांच में जुटी है। घटनास्थल सील कर रखा है।
#bandapolice थाना गिरवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ोखर बुजुर्ग में एक ही परिवार के 04 लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। इस संबंध में वीडियो बाइट पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अभिनंदन ।#UPPolice #अभिनंदन pic.twitter.com/YepQx3Ku1Y
— Banda Police (@bandapolice) April 16, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत