उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बांदा ( Banda ) जिले के अतर्रा कस्बे के नरैनी रोड पर नगर पालिका कार्यालय के पास घर में सोते समय एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। शख्स का शव बिस्तर पर लहूलुहान हालत में मिला है।बदमाशों ने घर में लगे सीसीटीवी का DVR तक उखाड़ ले गए.
जानकारी के अनुसार, बांदा ( Banda ) जिले के हिंदू इंटर कॉलेज के अकाउंटेंट प्रदीप उर्फ रामू चौरिहा (48) पुत्र रामप्रताप की बीती रात घर में सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उसके कमरे में बिस्तर पर अर्धनग्न अवस्था में लहूलुहान शव मिला है।
जिस्म पर सिर्फ अंडर वियर था। सीओ जियाउद्दीन अहमद, कोतवाली इंस्पेक्टर मनोज शुक्ला भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल शुरू हो गई है। मृतक रामू चौरिहा अतर्रा के हिंदू इंटर कॉलेज में मृतक आश्रित से भर्ती होकर अकाउंटेंट के पद पर तैनात था।
इस मामले में बांदा ( Banda )के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि मृतक का अपने भाई से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था. कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।सूचना के बाद तत्काल फील्ड यूनिट ऑफ डॉग स्क्वायड के साथ हम लोग मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
#bandapolice थाना अतर्रा क्षेत्र की घटना के संबंध में वीडियो बाइट पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अभिनंदन ।#UPPolice #अभिनंदन pic.twitter.com/6BUUaRSQyE
— Banda Police (@bandapolice) April 18, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?