राजस्थान में उदयपुर (Udaipur ) जिले के नई का नाथ थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके तीन बच्चों की कथित रूप से कुएं में गिरने से मौत हो गयी।9 साल के बच्चे को बचाने के चक्कर में मां कुएं में कूद गई। मां को कूदते देखकर पीछे-पीछे 6 साल का बेटा और 3 साल की बेटी भी कुएं में कूद गई। कुएं में गिरने से चारों की मौत हो गई। घटना उदयपुर के नाई थाना इलाके के बछार गांव की मंगलवार दोपहर की है।
उदयपुर (Udaipur ) पुलिस ने बताया कि 9 साल के बेटे अजय को बचाने के चक्कर में उसकी मां नवली बाई (30) पत्नी दीताराम गमेती और मयंक-चंचल ने कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में 8 फीट तक पानी होने के कारण डूबने से चारों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकाला।एक के बाद एक शव बाहर निकले तो देखकर हर कोई सहम गया।
मृतक का पति दीता मजदूरी करता है और घटना के समय घर पर नहीं था। सूचना पर दीता घर पहुंचा तो पत्नी सहित तीनों बच्चों को मृत देखकर बेसुध हो गया।फिलहाल पुलिस के अधिकारी इस पूरे मामले की जांच करने में जुटे हुए हैं। एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।बताया गया कि दिताराम के परिवार में उसकी पत्नी और बच्चे ही थे। अब वह अकेला ही बचा है।शवों को उदयपुर (Udaipur ) के महाराणा भूपाल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव परिजनों को सौंपे गए। कुएं में गिरे या कूदे अभी साफ नहीं हुआ है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?