महाराष्ट्र (Maharashtra ) के उस्मानाबाद (Osmanabad) जिले के कोंड गांव में एक 40 वर्षीय महिला ने सात महीने की बेटी सहित अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ झील में कूद कर आत्महत्या कर ली।
बच्चों के नाम अनुष्का बबन बंसोडे 14 साल, राजवीर बबन बंसोडे 10, राजनंदिनी बबन बंसोडे 7 महीने हैं। इस घटना से धाराशिव जिला दहल उठा है ,और तीन मासूम बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त किया जा रहा है।
उस्मानाबाद (Osmanabad) जिले के कोंड गांव में हुई आत्महत्या की घटना के बारे में मंगलवार को ग्रामीणों को तब जानकारी हुई जब उन्होंने झील में चार शव तैरते देखे। गांववालों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।
कोंड गांव में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है। हालांकि इस गांव में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से चल रही थी। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। तब तक शव को कब्जे में नहीं लिया जाएगा ।गुस्साए महिला के परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उनका शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि महिला को उसके पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। साथ ही, नशे की हालत में वह उसकी पिटाई भी करता था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है। ग्रामीणों ने इस दौरान मोहल्ले में शराब की दुकानों को बंद करने की भी मांग की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?