उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) जिले में में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है। खेरागढ़ कस्बा के नगला उदैया मार्ग स्थित सुभाष अग्रवाल के मकान की पट्टी (पत्थर) से बनी छत देर रात करीब 2:30 बजे अचानक गिर गई। छत गिरते ही चीख-पुकार मच गई।
हादसे में महिला सुरभि अग्रवाल पत्नी विष्णु अग्रवाल, उसका पुत्र आरुष (5), पुनीत (17) पुत्र ब्रजेश समेत तीन लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए।
आनन-फानन सभी को मलबे से निकाला गया गया। घायलों को आगरा (Agra ) के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां आरुष और पुनीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन लोग बाल-बाल बच गए। बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
ये हादसा देर रात करीब दो बजे के करीब हुआ। नगला उदैया रोड पर अयोला के पास सुभाष चंद अपने परिवार के साथ एक साथ रहते हैं। जानकारी के मुताबिक, उनके दोनों बेटे विष्णु और ब्रजेश एक ही साथ घर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि कल रात करीब 11 बजे ब्रजेश की बेटी का रिश्ता तय करके परिवार के सभी सदस्य आगरा (Agra ) जिले मेंसे लौटे थे। घर आने पता चला कि बृजेश के कमरे का AC खराब है तो सभी लोग विष्णु के कमरे में सो गए।
एक ही कमरे में दोनों भाई विष्णु और ब्रजेश, ब्रजेश का बेटा पुनीत (17), विष्णु का बेटा आरुष (05), उसकी गर्भवती पत्नी सुरभि अग्रवाल (26) सोए थे। देर रात कमरे की छत अचानक से भरभराकर गिर गई। इसी मलबे में परिवार के सभी लोग दब गए। तेज आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़े। गनीमत रही कि विष्णु और ब्रजेश को काफी चोट नहीं लगी थी। वे दोनों किसी तरह मलबे से खुद ही बाहर निकले। इसके बाद अन्य लोगों के साथ मिलकर घर के अन्य तीन लोगों को भी बाहर निकाला। बाहर निकलते-निकलते विष्णु की पत्नी सुरभि के हाथ पर छत की पटिया गिरी, जिससे वह चोटिल हो गई।
बताया जा रहा है कि ये मकान नया ही बना है। पुराना नहीं है। लेकिन कमरे की छत को पटिया से बनवाया गया था। इसके बाद उसके ऊपर मिट्टी भी डलवाई गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?