उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) जिले में बुधवार की रात कैलाश विहार की रंगजी हाइट्स अपार्टमेंट में छठवीं मंजिल से एक किशोरी( Teenage girl ) ने छलांग लगा लगाकर आत्महत्या कर ली। गिरने की आवाज सुनकर गार्ड व अन्य लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आगरा (Agra ) में सिमी आनंद ने अपनी देखभाल के लिए कविता नाम की घरेलू सहायिका (मेड) को रखा हुआ है, जबकि बच्चों को सलोनी संभालती थी। शाम तकरीबन सात बजे सलोनी ने बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। तेज आवाज को सुनकर गार्ड और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। अपार्टमेंट के लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक सलोनी की मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसआई हरीश शर्मा छानबीन के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बालकनी में मोटे धागे वाला जाल लगा था। ताकि कोई बच्चा रेलिंग पर चढ़ने के बाद नीचे नहीं गिर जाए। सलोनी ने जाल काटकर नीचे छलांग लगाई थी।
पुलिस ने फ्लैट में काम करने वाली सहायिका कविता से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि सलोनी पहले नीचे गई थी। वह काफी गुस्से में थी। उसने ईंट से पहला अपना मोबाइल तोड़ा। मोबाइल तोड़ने वाली घटना सीसीटीवी में कैद है। उसके बाद वह ऊपर आई। कुछ देर बाद बालकनी से नीचे छलांग लगा दी। कविता ने पुलिस को बताया कि सलोनी का कोई दोस्त था, जिसे लेकर उसके घर पर विवाद हुआ था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है।
किशोरी ( Teenage girl ) के परिजनों ने सिमी आनंद पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सूचना पर किशोरी के परिजन रंगजी अपार्टमेंट पहुंच गए थे। माता-पिता वैष्णो देवी की यात्रा पर हैं। पुलिस का कहना है कि परिजन जो भी तहरीर देंगे, उसके आधार पर जांच की जाएगी। मृतका का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है। पता किया जा रहा है कि आखिरी बार उसने किससे बात की थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?