उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। रामपुर ( Rampur )में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ( Azam Khan )ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने पूछा कि आप मुझसे, मेरी बीवी-बच्चों और मेरे चाहने वालों से क्या चाहतो हो? ये चाहते हो कि कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया है।
आजम खान ( Azam Khan ) बोले -बचा लो आज भी, निजाम ए हिंद और कानून को बचा लो। आपको कुछ नहीं देना है सिर्फ अपने आप को हौसला देना है। जहां रोके जाओ वहीं बैठ जाओ कि आगे बढेंगे, वापस नहीं जाएंगे। वोट डालेंगे, ये हमारा पैदाइशी हक है।
लंबे समय तक अपनी बीमारी की वजह से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ( Azam Khan )एक बार फिर पुराने तेवर में नजर आए। रामपुर में निकाय चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर हमला किया। आजम खान ने शुक्रवार को रामपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद की पार्टी उम्मीदवार फातिमा जबी के पक्ष में प्रचार किया और विरोधियों पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि हमने जो तीन साल बाहर काटी है, वो जेल से भी खतरनाक और भयानक गुजरे हैं। इनकी हमारे सामने पर्चा भरने तक की हिम्मत नहीं है। रामपुर वालों तुम्हारे सब्र की जीत होगी। तुम्हारी खुद्दारी और खैरत की जीत होगी। ये लोग गलत थे और गलत हैं। यहीं नहीं आजम खान ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए राजनीति किन्नर तक कहा।
वहीं, सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेताओं को गलतफहमी हो गई है कि बड़े नेता हो गए हैं। अगर गलफहमी दूर करनी है तो ईमानदारी से चुनाव करा कर देख लें। गलतफहमी के शिकार ये नेता अपना बूथ तक नहीं जीत सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अब पुलिस के डंडों के जोर पर संविदा विधायक बनाए रहे हैं। अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार की रात मिलक और बिलासपुर में निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जुल्म की जो दास्तां हमारी लिखी गई है, हम उससे बच सकते थे, मगर हम बिके नहीं। सियासत के बाजार में हमारी कीमत आज भी बहुत है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js
#WATCH आप मुझसे, मेरी बीवी-बच्चों और मेरे चाहने वालों से क्या चाहतो हो? ये चाहते हो कि कोई आए और मेरी कनपटी पर गोली चलाकर चला जाए, बस इतना ही तो रह गया है। बचा लो आज भी, निजाम ए हिंद और कानून को बचा लो। आपको कुछ नहीं देना है सिर्फ अपने आप को हौसला देना है। जहां रोके जाओ वहीं बैठ… pic.twitter.com/mpfhKLDtfF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?