उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) जिले में में दिल्ली हाईवे पर हेरिटेज हॉस्पिटल के बाहर एंबुलेंस(Ambulance) में गुरुवार शाम ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना तेज था कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद पूरी गाड़ी जलने लगी।इससे वहां भगदड़ मच गई। धमाके की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई।
आगरा (Agra ) शहर में हेरिटेज हॉस्पिटल के बाहर शारदा ग्रुप के ऑफिस के बराबर में एंबुलेंस(Ambulance)खड़ी थी। एंबुलेंस में ऑक्सीजन का सिलेंडर रखा था। शाम करीब साढे़ 5 बजे एम्बुलेंस में अचानक तेज धमाका हुआ। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। लोग ऑफिस और घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने जब एम्बुलेंस की तरफ देखा तो उसमें से आग की तेज लपटें निकल रही थी। इसके बाद घटना की जानकारी आगरा (Agra )पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पास की बिल्डिंग के शीशे टूट गए। लोगों को लगा कि भूकंप आ गया है। इसी घबराहट में लोग अपने दफ्तर और घरों से बाहर आए। लोगों ने देखा कि वहां हर तरफ एंबुलेंस(Ambulance) के पुर्जे और लोहे पडे़ थे। धमाके के बाद हाईवे पर जाम लगा गया। दो पहिया और चार पहिया वाहन आपस में उलझ गए। यहां तक की पैदल निकलने तक में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?