गुजरात ( Gujarat) में वापी(Vapi ) जिले के राता तालुका में सोमवार सुबह भाजपा उपाध्यक्ष शैलेश पटेल ( Shailesh Patel) गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा उपाध्यक्ष शैलेश पटेल पत्नी के साथ शिव मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान एक बाइक पर आए अज्ञात तीन युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। शैलेष को तीन गोलियां लगीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
शैलेश पटेल ( Shailesh Patel)हर सोमवार को पत्नी के साथ शिव मंदिर जाते थे। आज सुबह भी करीब 7.15 बजे मंदिर पहुंचे थे। दर्शन के बाद शैलेष कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर पत्नी के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक उनकी कार से पास आकर रुकी और बाइक पर बैठे एक शख्स ने कार की खिड़की से उन पर फायरिंग कर दी। चार राउंड फायरिंग में शैलेष को तीन गोलियां लगीं। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए।
वारदात के करीब 5 मिनट बाद पत्नी मंदिर से बाहर आई तो उन्होंने कार के गेट से खून टपकता देखा। शैलेष की खून से लथपथ लाश देखकर वे चीख उठीं और वहीं बेहोश हो गईं। उनकी आवाज सुनकर मंदिर में मौजूद श्रद्धालु
और स्थानीय लोग पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। वापी जिले से भाजपा नेताओं का काफिला भी राता गांव पहुंच गया है।
वापी जिले और राता तालुका की पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनके राता पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें तीनों आरोपी नजर आ रहे हैं। तालुका केअन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
बता दें, शैलेश( Shailesh Patel), वापी तालुका की भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष थे। उनकी मौत पर वापी तालुका की भाजपा इकाई के अध्यक्ष सुरेश पटेल सहित स्थानीय नेताओं ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया और जांच की मांग की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?