राजस्थान ( Rajasthan ) के कोटा ( Kota) में नीट ( NEET ) की तैयारी कर रहे एक छात्र ने 10 मंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी। मामला विज्ञान नगर क्षेत्र का है। छात्र बेंगलुरु का रहने वाला था। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि परीक्षा अच्छी नहीं होने की वजह से छात्र तनाव में था।जो कुछ समय पहले ही मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने आया था।
नासिर मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। उसके पिता बेंगलुरु में बिजनेस करते है। चार भाइयों में नासिर तीसरे नबंर का था। पिछले साल सितंबर के महीने में कोटा आया था। वो इन्द्रविहार इलाके में एक हॉस्टल में रहता था। नीट ( NEET ) कोचिंग खत्म होने व एग्जाम के बाद घर जाना था। इसलिए हॉस्टल से सामान लेकर कुछ दिन पहले ही अपने दोस्त के फ्लैट में शिफ्ट हुआ था। सोमवार को सुबह 11 बजे वह जयपुर से एग्जाम देकर वापस लौटा था।वह पिछले साल सितंबर के महीने में कोटा आया था। सोमवार देर रात को नासिर ने इमारत की दसवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की है। नासिर चार दोस्तों के साथ किराये पर कमरा लेकर इमारत में रहता था बताया जा रहा है कि 7 मई को ही नासिर ने नीट ( NEET ) का परीक्षा दिया था। पेपर अच्छा नहीं होने के कारण वह तनाव में था।
फिलहाल पुलिस ने शव को महारावल भीम सिंह (MBS) हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना दी है। विज्ञान नगर थाना सीआई देवेश भारद्वाज ने बताया- घटना रोड नंबर 1 पर सुवालका बिल्डिंग की है। नासिर की 10वें माले से गिरने से मौत हुई है। हादसे के वक्त उसके दोस्त मौके पर नहीं थे। घटना के बारे में जानकारी की जा रही है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
जांच अधिकारी ने बताया- सोमवार रात को साढ़े 10 बजे युवक के 10वें माले से गिरने की सूचना मिली थी। ये हादसा है या सुसाइड इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। युवक के साथ के कुछ दोस्त रहते थे। उनसे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल तनाव जैसी बात सामने नहीं आई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?