उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) में विकासनगर सेक्टर तीन में बुधवार सुबह एक रिटायर्ड आईएएस अफसर ( IAS officer )के इंजीनियर बेटे ने लाइसेंस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की चलने की आवाज सुनकर जब परिजन बाथरूम में पहुंचे तो वहां पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव की वजह से खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। बाकी जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्य स्पष्ट होंगे।
लखनऊ ( Lucknow) में रिटायर्ड आईएएस पीएन द्विवेदी विकासनगर सेक्टर तीन में रहते हैं। उनका इकलौता बेटा पीयूष द्विवेदी(41) फ्रांस में परिवार के साथ रहता था। कोरोना काल से वह यहीं रह रहा था जबकि उसकी पत्नी व बेटियां फ्रांस में रहती हैं। पीयूष की मां गिरजादेवी का निधन हो चुका है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे प्रेम नारायण मॉर्निंग वॉक पर चले गए। घर पर पीयूष, उनकी दादी रमाकांती व चचेरा भाई हिमांशु था। अचानक से गोली चलने की आवाज आई। हिमांशु व रमाकांती पीयूष के कमरे में पहुंची। कमरे से अटैच बाथरूम में पीयूष का खून से सना शव पड़ा मिला। कनपीट पर गोली लगी थी।
लखनऊ ( Lucknow)डीसीपी नॉर्थ एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि प्रकरण की तफ्तीश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपों के आधार पर कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि गोली कनपीट से रिवाल्वर सटाकर मारी गई। गोली दायीं कनपटी पर मारी जो बायीं तरफ फंस गई। पोस्टमार्टम के दौरान गोली रिकवर हुई।
जिस रिवाल्वर से पीयूष ने खुद को गोली मारी, वह उसका लाइसेंस उसके पिता के नाम पर है। पुलिस के मुताबिक पीयूष के दाहिने हाथ में रिवाल्वर मिली। उसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। जांच में पुष्टि हो जाएगी कि रिवाल्वर पर पीयूष के फिंगर प्रिंट हैं। वहीं बैलियस्टिक जांच भी कराई जाएगी, जिस रिवाल्वर से गोली चलने की पुष्टि होगी। इसीलिए रिवाल्वर कब्जे में ली गई है। पुलिस का कहना है कि घटना में अब तक की जांच में कोई संदिग्ध पहलू सामने नहीं आया है।
पीयूष लंबे समय से पत्नी स्वाती व दो बेटियों के साथ फ्रांस में रहते थे। वह एक निजी कंपनी में इंजीनियर थे। स्वाती भी एक कंपनी में कार्यरत हैं। कोरोना के दौरान पीयूष लखनऊ आ गए थे। तब से वह वापस नहीं गए। विकासनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों से मामले में बातचीत कर जानकारी जुटाई गई है। आशंका है कि पारिवारिक कलह की वजह से पीयूष ने ये कदम उठाया। बाकी जांच जारी है। चूंकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लिहाजा वजह एकदम से साफ नहीं हो सकी। पुलिस ने पीयूष का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। जिससे खुदकुशी करने की वजह का खुलासा हो सकता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?