उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) जिले के थाना डौकी के कुंडोल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने स्कूल(School) जा रहे बच्चों को रौंद दिया, जिसमें तीन बच्चों की मौके पर मौत की सूचना है, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आगरा (Agra ) में स्कूल बस(School BUS) के इंतजार में सड़क किनारे खड़े बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इनमें से तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने फतेहाबाद-आगरा रोड पर जाम लगा दिया।
हादसा गुरुवार सुबह आठ बजे आगरा (Agra ) में डौकी के गांव बास महापत में बच्चे सड़क किनारे खड़े होकर स्कूल बस का इंतजार कर रहे थे। तभी फतेहाबाद रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार टाटा नेक्सन ने पांच बच्चों को रौंद दिया। कुछ बच्चों ने सड़क किनारे भागकर जान बचाई। बच्चों ने गांव में जाकर घरवालों को हादसे के बारे में बताया।प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार फतेहाबाद की तरफ से आ रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी साइड की तरफ जाकर बच्चों को रौंदती चली गई। हादसे को देखकर लग रहा था की चालक को अचानक झपकी आ गई है। लोगों ने एक युवक को दौड़ा कर पकड़ लिया था और उसको पीटना शुरू कर दिया था। सही समय पर पुलिस ने आकर उसको मुक्त कराया और हिरासत में लिया है।
हादसे में कक्षा तीन की छात्रा प्रज्ञा और कक्षा एक के छात्र अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कक्षा सात की छात्रा गुंजन, कक्षा आठ की दीप्ति, कक्षा छह के नमन और लावण्या यूकेजी गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायलों का इलाज किया जा रहा है।
एसीपी फतेहाबाद सौरभ सिंह ने बताया कि बच्चे स्प्रिंग फील्ड स्कूल में पढ़ते थे। हादसे में तीन बच्चों की मौत हुई है। दो को हास्पिटल में भर्ती करा दिया है। ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?