सीबीआई ने बॉलीवुड ( Bollywood) अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan ) क्रूज मामले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede ) और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि समीर वानखेड़े ने दो साल पहले अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कथित क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। उस समय समीर मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में अधिकारी थे। साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसी ने उनके मुंबई, दिल्ली, रांची (झारखंड) और कानपुर (उत्तर प्रदेश) में 29 ठिकानों पर छापेमारी भी की।
सीबीआई के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह एफआईआर उनके खिलाफ कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में दर्ज की गई है। आर्यन खान को 2 अक्टूबर, 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग बस्ट केस में गिरफ्तार किया गया था।
आरोप है कि आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede ) और अन्य ने आर्यन खान को ड्रग मामले में ना फंसाने के लिए कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। इतना ही नहीं, सीबीआई को जानकारी मिली कि अधिकारी और उसके साथी ने कथित तौर पर 50 लाख रुपये अग्रिम के तौर पर वसूले थे।
बता दें कि एनसीबी ने ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में चार्जशीट दायर की थी। उसने बाद में आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी थी। वहीं, एनसीबी द्वारा गठित एक एसआईटी की रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede ) के नेतृत्व वाली जांच में चूक हुई थी।
— ANI (@ANI) May 12, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?