ब्रिटेन ( Britain ) में दिग्गज कारोबारी और हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े एसपी हिंदुजा ( SP Hinduja )का बुधवार को निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। परिवार के प्रवक्ता ने इसके बारे में जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि हिंदुजा समूह के अध्यक्ष एसपी हिंदुजा ने लंदन में आखिरी सांस ली। वे बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। एसपी हिंदुजा चार हिंदुजा भाइयों में सबसे बड़े थे। इसी साल फरवरी माह में उनकी पत्नी मधु हिंदुजा का निधन हो गया था।
परिवार के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ‘गोपीचंद, प्रकाश, अशोक और पूरे हिंदुजा परिवार को आज हमारे परिवार के संरक्षक और हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा ( SP Hinduja )के निधन की घोषणा करते हुए भारी दुख हो रहा है। वह परिवार के मेंटर थे। उन्होंने अपने मेजबान देश यूके और अपने देश भारत के बीच मजबूत संबंध बनाने में अपने भाइयों के साथ बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’ वे डिमेंशिया से पीड़ित थे।
श्रीचंद पी हिंदुजा को एसपी ( SP Hinduja )नाम से भी जाना जाता था। वह हिंदुजा समूह के फाउंडर पीडी हिंदुजा के सबसे बेटे थे। उनका जन्म कराची (पाकिस्तान) में साल 1935 में हुआ था। 1952 में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद वे 18 साल की उम्र से ही अपने पिता के कारोबार के साथ जुड़ गए। बाद में उन्होंने ब्रिटेन की नागरिकता ले ली और वहीं लंदन में ही रहने लगे। उनकी शादी मधु हिंदुजा से हुई थी, जिनकी हाल ही में मौत हुई थी। उनकी दो बेटियां शानू और वीनू हैं। उनके तीन भाई जीपी हिंदुजा, प्रकाश हिंदुजा और अशोक हिंदुजा हैं।
बता दें कि देश में ट्रक बनाने के कारोबार के अलावा हिंदुजा समूह बैंकिंग, केमिकल्स, पावर, मीडिया और स्वास्थ्य क्षेत्र से भी जुड़ा है। इस समूह की कंपनियों में ऑटो कंपनी अशोक लीलैंड और इंडसइंड जैसे बड़े ब्रांड शामिल हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, हिंदुआ परिवार के चार भाइयों के पास लगभग 14 बिलियन डॉलर की सामूहिक संपत्ति है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?