कर्नाटक ( Karnataka) में सिद्धारमैया ( Siddaramaiah ) ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की और डीके शिवकुमार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने दोपहर 12.30 बजे उन्हें पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम पार्टी नेता पहुंचे। सोनिया गांधी इस समारोह में शामिल नहीं हो सकीं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। ये शपथ ग्रहण समारोह बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित किया गया।
इस दौरान सिद्धारमैया( Siddaramaiah ) ने मुख्यमंत्री और डी के शिवकुमार ( Dk Shivakumar ) ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके अलावा डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खरगे(मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे), रामलिंगा रेड्डी और बीजेड ज़मीर अहमद खान ने मंत्रियों के रूप में शपथ ली। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 2 घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली मीटिंग होगी और उसमें हमारे द्वारा किए गए 5 वादे कानून बन जाएंगे।
राहुल ने कहा, ‘पिछले 5 सालों में कर्नाटक ने मुश्किलें झेली हैं। लेकिन बीजेपी की ताकत को कर्नाटक की जनता ने हराया है। कांग्रेस गरीब, आदिवासियों और पिछड़ों के साथ है। जनता ने बीजेपी के भ्रष्टाचार और नफरत को शिकस्त दी है।
शपथ ग्रहण के मौके पर राहुल ने जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि हमने यात्रा में कहा था नफरत हटेगी और मोहब्बत जीत जाएगी। कर्नाटक ने नफरत के बाज़ार में लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली हैं। हम झूठे वादे नहीं करते बल्कि जो कहते हैं उसे करके दिखाते हैं। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को जो ताकत दी है, हम उसे भूल नहीं सकते हैं। हम दिल से आप लोगों के लिए काम करेंगे। ये सरकार आपकी है।
पहली कैबिनेट में नॉर्थ कर्नाटक की जगह साउथ कर्नाटक को तवज्जो दी गई है। साउथ कर्नाटक से 5 मंत्री हैं, जबकि नॉर्थ से सिर्फ 3 हैं। वहीं, 8 में से सबसे ज्यादा 3 मंत्री SC से हैं। बाकी समुदाय से भी मंत्री बनाकर कांग्रेस ने सोशल इंजीनियरिंग की है।
राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए।
Karnataka swearing-in ceremony | Karnataka CM-designate Siddaramaiah and Deputy CM-designate DK Shivakumar display a show of unity with Congress leader Rahul Gandhi. pic.twitter.com/IRihOfOWJu
— ANI (@ANI) May 20, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?