गाजियाबाद (Ghaziabad ) में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(CBSE) के डिप्टी सेक्रेटरी डॉ. वेंकटेश नारायण सिंह ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। कौशांबी क्षेत्र स्थित सुमेरू सोसाइटी के फ्लैट में उनका शव फांसी पर चादर के सहारे लटका मिला। वे सीबीएसई मुख्यालय दिल्ली में कार्यरत थे और पिछले करीब दो महीने से ऑफिस नहीं जा रहे थे।
गाजियाबाद (Ghaziabad )पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। ये भी लिखा है कि वे अपनी बीमारी से परेशान आ चुके थे। इस नोट में उन्होंने अपनी फैमिली और ऑफिस वालों की तारीफ की है। सुसाइड नोट के आधार पर यही माना जा रहा है कि वे बीमारी को लेकर तनाव में थे।
डॉ. वेंकटेश नारायण सिंह सिंह मूलत: गोरखपुर जिले के रहने वाले थे और गाजियाबाद की सुमेरू सोसाइटी के फ्लैट में रहते थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे मेड काम करने के लिए पहुंची। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड को बुलवाकर बलपूर्वक दरवाजा खोला गया।
परिवार ने घटना की सूचना कौशांबी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। वहीं पास में एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें उन्होंने किसी को मौत का जिम्मेदार नहीं बताया है।
गाजियाबाद (Ghaziabad )पुलिस ने बताया कि डॉ. वेंकटेश नारायण सिंह परिवार के साथ रहते थे। वह कई महीनों से मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे। परेशान होकर वह फ्लैट से ज्यादा बाहर नहीं निकलते थे। शनिवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह दस बजे करीब पत्नी निधि सिंह और अन्य सदस्य उन्हें उठाने के लिए कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?