दिल्ली ( Delhi ) के जहांगीरपुरी इलाके में सोमवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer ) विजेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह भलस्वा गांव में मूर्ति की स्थापना के भंडारे में शामिल होने पहुंचा था। इस बीच तीन-चार हमलावरों ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और फरार हो गए। उसे छह गोलियां लगीं। उसे पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक शालीमार बाग थाने का घोषित बदमाश था और उसपर हत्या और लूटपाट के दस मामले दर्ज थे। पुलिस ने आपसी रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। मृतक की शिनाख्त भलस्वा डेयरी निवासी 50 वर्षीय बिजेन्द्र यादव उर्फ बबली के रूप में हुई है।
शुरुआती जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer ) वारदात के समय वह भलस्वा गांव में एक मूर्ति की स्थापना के भंडारे में शामिल होने के लिए आया था। वह अपने जानकारों के साथ कुर्सी पर बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान तीन चार हमलावर आए और उसपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली उसके सिर में लगी। उसे कुल छह गोलियां लगीं। यह भी जानकारी मिली है कि पिछले साल दिसंबर महीने में हुए पार्षद के चुनावों में वह एक पार्टी से संभावित उम्मीदवार था, लेकिन ऐन मौके पर से टिकट नहीं मिला। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में रंजिश की बात सामने आ रही है।
यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का दावा कर रही है। बिजेंद्र के परिवार के लोगों का कहना है कि उसकी हत्या राजनीतिक रंजिश की वजह से की गई है। दरअसल बिजेंद्र यादव आम आदमी पार्टी से पार्षद का टिकट मांग रहे थे। बिजेंद्र के घर से कुछ दूरी पर रहने वाले एक अन्य व्यक्ति भी टिकट की दावेदारी में था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और टिकट तीसरे व्यक्ति को मिल गया। उसके बाद से ही दोनों के बीच राजनीतिक रंजिश बढ़ गई थी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत