जयपुर में एक बार फिर सोना तस्करी ( Gold ) का बड़ा मामला सामने आया है,यहां जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport ) पर कस्टम विभाग ने बैंकॉक से आए यात्री के रेक्टम से 43.5 लाख का सोना बरामद किया है। सोने के कैप्सूल्स को यात्री अपने मलाशय ( Rectum ) में रखकर ले कर आ रहा था, शक होने पर उसका एक्स-रे किया गया। इसके बाद एक-एक करके कुल 3 बड़े कैप्सूल बरामद किए गए ।
प्रारंभिक पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह बैंकॉक से इसे लेकर आया था। जयपुर में ये सोना( Gold ) कहां और किसे देना था, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।मामला बुधवार शाम 6.30 बजे का जयपुर एयरपोर्ट का है। इधर, युवक को गुरुवार सुबह 10 बजे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को बैंकॉक की फ्लाइट से जयपुर गोल्ड( Gold ) लाने की सूचना मिली थी। इस दौरान एयर एशिया की फ्लाइट FD130 से उतरे यात्री से पूछताछ की।पूछताछ के दौरान वह घबराने लगा तो उसे डिटेन किया गया। इस दौरान यात्री के पास कुछ नहीं मिला।
शक होने पर यात्री के मेडिकल टेस्ट के लिए कोर्ट से परमिशन मांगी गई। परमिशन मिलने पर रात करीब 8 बजे यात्री को एसएमएस हॉस्पिटल लाया गया। यहां एक्स-रे किया तो रेक्टम में गोल्ड की तीन कैप्सूल दिखाई दिए।
रेक्टम में तीन कैप्सूल दिखने के बाद मेडिकल ऑब्जर्वेशन में यात्री को रखा गया। यहां मेडिकल टीम की सहायता से मलाशय में तीन कैप्सूल निकाले गए। जब इन्हें खोल कर देखा तो गोल्ड निकला। इनका वजन किया गया, जो करीब 715 ग्राम था। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत करीब 43 लाख रुपए तक की है।वहीं आरोपी को भी जेल भेज दिया गया है।
जयपुर एयरपोर्ट पर सोना तस्करीरुकने नाम नहीं ले रही है। जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी और एयरपोर्ट थाना पुलिस की ओर से आए दिन कार्रवाई की जा रही है। पिछले एक साल में कस्टम अधिकारियों ने करीब 30 करोड़ रुपए से अधिक का गोल्ड एयरपोर्ट पर जब्त किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?