केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) के मणिपुर ( Manipur ) दौरे का असर दिखने लगा है। बता दें किमणिपुर के ज्यादातर इलाकों में हालात अब सामान्य हो रहे हैं। इसे देखते हुए कर्फ्यू में भी ढील दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर में कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी जाएगी। यहां सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी।
इसके अलावा जिरिबाम में आठ घंटे (सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच), थौबल और काकिंग में सात घंटे (सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच), चुराचांदपुर और चंदेल में 10 घंटे (सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच), टेंग्नौपाल में आठ घंटे (सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक), कांगपोकपी में 11 घंटे (सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक) और फेरजोल में 12 घंटे (सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक) कर्फ्यू में ढील रहेगी। तामेंगलोंग, नोनी, सेनापति, उखरुल और कामजोंग में कर्फ्यू नहीं है।
इस बीच मणिपुर ( Manipur )पुलिस ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) की अपील के बाद मणिपुर में अलग-अलग जगहों पर 140 हथियार सौंपे गए हैं। इनमें एसएलआर 29, कार्बाइन, एके, इंसास राइफल, इंसास एलएमजी, .303 राइफल, 9 एमएम पिस्टल, .32 पिस्टल, एम16 राइफल, स्मोक गन और आंसू गैस, स्थानीय निर्मित पिस्तौल, स्टन गन, संशोधित राइफल, जेवीपी और ग्रेनेड लांचर शामिल हैं।
मणिपुर ( Manipur )पुलिस के मुताबिक, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की ओर से किए गए प्रयास के बाद अब राज्य में हालात सामान्य हो रहे हैं। अब उपद्रवियों द्वारा खाली घरों में फायरिंग या आग लगाने की छिटपुट घटनाएं भी सामने नहीं आ रही हैं। कुल 37,450 लोग 272 राहत शिविरों में हैं, जिनमें स्थानीय, गांव और सामुदायिक हॉल शामिल हैं।
#WATCH | Kuldeep Singh, Manipur Security Advisor, speaks on curfew relaxation in several parts of #Manipur and the relief work that’s currently underway in the state. pic.twitter.com/oi2eLpScuC
— ANI (@ANI) June 2, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?