ओडिशा ( Odisha ) के बालासोर(Balasore ) में दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से इस दर्दनाक ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 288 पर पहुंच गई है। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने इसकी पुष्टि की है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। इस दुर्घटना में 1000 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने बालासोर(Balasore ) में घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा और फिर अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। घटनास्थल में पीएम मोदी ने वहां मौजूद अधिकारियों से भी मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी मोबाइल फोन पर किसी से बात करते नजर आए। बताया जा रहा है कि पीएम ने घटनास्थल से ही कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से सीधे बात की।
पीएम मोदी ने अधिकारियों से लोगों के अच्छे इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसी के साथ उन्होंने घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को कहा। पीएम मोदी ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि शोक संतप्त परिवारों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम करीब 4 बजे घटनास्थल पहुंचे। वे अस्पताल में घायलों से भी मिले। उन्होंने कहा कि दुर्घटना का जो भी दोषी है, उसे बक्शा नहीं जाएगा। हर तरह की जांच के निर्देश दिए हैं। हम इस घटना से सबक लेंगे और व्यवस्था को सुधारेंगे।प्रधानमंत्री ने घायलों की मदद करने वालों को शुक्रिया कहा।
यह घटना तब हुई जब एक यात्री ट्रेन, (Passenger Train) कोरोमंडल शालीमार एक्सप्रेस, पटरी से उतर गई और एक मालगाड़ी से टकरा गई, और एक अन्य ट्रेन, यशवंतपुर-हावड़ा सुपरफास्ट, पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई।हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
रेलवे के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक (Balasore ) ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है, जबकि 747 लोग घायल हो गए और 56 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
As of 2pm today, the death toll in #OdishaTrainTragedy has risen to 288 while 747 people have been injured along with 56 grievously injured: Indian Railways#BalasoreTrainAccident pic.twitter.com/vAZ25o5q6o
— ANI (@ANI) June 3, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?