उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब ( Gymkhana Club )में सोमवार को एक युवती ने खुद को आग के हवाले कर दिया है। युवती बुरी तरह झुलस गई और बाद में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मृतका का नाम सीमा है और वह जिमखाना क्लब के सर्वेंट क्वाटर में रहती थी। जानकारी के अनुसार उसने बाथरूम में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। सूचना पाकर पर पहुंची कैसरबाग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस के अनुसार सीमा ने किस वजह से आत्महत्या की? इस बिंदु पर पड़ताल की जा रही है। अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
जिमखाना क्लब( Gymkhana Club )में सोमवार सुबह लोगों ने बाथरूम से धुआं निकलता देख शोर मचाया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवती जल रहे था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अभी तक किसी भी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है।
जिमखाना क्लब ( Gymkhana Club )में बाथरूम के अंदर सीमा (28) की जलकर मौत हुई है। सूचना पर पहुंचे एसीपी कैसरबाग प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि सीमा ने बाथरूम में खुद को बंद कर आग लगाकर जान दी है। कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।बताया कि बाथरूम में सीमा का मोबाइल फोन भी मिला है। संभवत: वह किसी से फोन पर बात कर रही थी।आशंका है कि किसी से वाद- विवाद होने के बाद उसके आग लगाई है। सीमा की काल डिटेल्स खंगाली जा रही है।
पुलिस के मुताबिक सीमा के पिता देवी प्रसाद करीब 25 साल से जिमखाना क्लब ( Gymkhana Club )में काम करते हैं और पूरा परिवार सर्वेंट क्वार्टर में रहता है। यह लोग मूल रूप से बस्ती जनपद के छावनी के रहने वाले हैं। सोमवार सुबह सीमा ने बाथरूम में खुद को बंद कर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोस में रहने वाले एकत्र हो गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सीमा को निकाला। उसके बाद अस्पताल ले गई। जहां, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सीमा स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। यहां उसके पिता, भाई सोनू और भाभी साथ में रहते थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?